National

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

हिमाचल और हरियाणा समेत कई राज्यों के गर्वनर बदले, मोदी कैबिनट का विस्तार टला।

हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं तो कई स्थानों पर फेरबदल हुए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक हरि बाबू कम्भमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर बदले भी गए हैं।

 

अब तक मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे पीएस श्रीधरन को अब गोवा का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस को झारखंड भेजा गया है। वहीं हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा भेजा गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!