Himachal Pradesh

उपमंडल अम्ब में बनेगा पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार के नाम पर इनडोर स्टेडियम -विधायक बलवीर सिंह

उपमंडल अम्व में वनेगा पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार के नाम पर इनडोर स्टेडियम -विधायक बलवीर सिंह

 आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  बलबीर सिंह  ने उपमंडल अम्ब के अंतर्गत बदायूं के बेटे निषाद कुमार के घर  पहुंचकर मां चिंतपूर्णी की चुनरी तथा पुष्प गुच्छ देकर पैरालंपिक रजत पदक विजेता निशाद कुमार को सम्मानित किया व निषाद कुमार को रजत पदक भी पहनाया।

इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि वह अम्ब में  खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम बनाने जा रहे हैं जिसका नाम रजत पदक विजेता निषाद कुमार के नाम पर होगा।

इस मौके पर निषाद कुमार ने कहा कि वह विधायक बलबीर सिंह के आभारी हैं। उन्होंने उनके प्रशिक्षण के समय व्यक्तिगत तौर पर सहायता की है तथा वर्तमान भाजपा सरकार ने भी उनका मनोबल ऊंचा किया तथा पैरालंपिक खेलों में प्रशिक्षण के समय सहायता की जिसके लिए वह भाजपा सरकार और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं तथा विधायक बलबीर सिंह का उनके नाम पर अम्ब में खेलों के लिए इंडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा के लिए भी वह आभारी हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, बीडीसी अध्यक्षा सुनीता धीमान, जिला परिषद सदस्या व महिला मोर्चा अध्यक्षा रजनी मनकोटिया, बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष हरदीप जस्सल, तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!