Punjab

भगवंत मान द्वारा रोजाना की जा रही घोषणाएं, जल्द ही पंजाब को श्रीलंका बनाने की ओर धकेल रही है: अश्वनी शर्मा 

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों का वेतन तथा गन्ना किसानों की अदायगी रोकना विफलता का सबूत: अश्वनी शर्मा 

 

 

चंडीगढ़: 3 सितंबर ( ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत्त सरकारी कर्मचारियों को उनका वेतन ना दिए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में बड़े सुधार के बड़े-बड़े दावे करने वाली पंजाब सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों का वेतन तथा गन्ना किसानों की अदायगी रोकना भगवंत मान सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण है। शर्मा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा अभी तक पांच महीनों में 12,000 करोड़ से अधिक कर कर्ज़ लिया जा चुका है जो कि पहले से ही 3 लाख करोड़ के आर्थिक रूप से कर्जदार पंजाब को और बड़े वित्तीय संकट में डालने के लिए एक बड़े कदम जैसा है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यदि राज्य सरकार वित्तीय स्थिति से जूझ रही है तो वह कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अग्रिम राशि की व्यवस्था की जाने चाहिए, क्योंकि महंगाई के इस दौर में पूरे कर्मचारी वर्ग को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। शर्मा ने पंजाब सरकार से सरकारी कर्मचारियों का वेतन तथा गन्ना किसानों की अदायगी तुरंत करने की मांग की।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान रोजाना जनता को मुर्ख बनाने के लिए नए-नए तरीके निकालते रहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि पांच महीनों में ही इन्होने हाथ खड़े कर दिए हैं। कभी भगवंत मान इस विभाग में नई भर्ती, तो कभी उस विभाग में नई भर्ती की घोषणाएं करते रहते हैं, यहाँ तक कि अब भगवंत मान 36,000 कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का करने का एलान कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि भगवंत मान सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने तथा किसानों को उनकी अदायगी करने के लिए भी पैसा नहीं है। पंजाब सरकार अब इस सब के लिए और कर्ज़ लेने की तैयारी में है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, महंगाई भत्तों के बकाया का भुगतान, नई भर्तियां करने सहित कई अन्य ऐलान किए जा रहे हैं। लेकिन इसके लिए पैसा कहाँ से आएगा इसका कोई भी रूप-रेखा पंजाब सरकार के पास नहीं है। शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा लिया जा रहा कर्ज़ पंजाब ऐसे वित्तीय संकट में खड़ा कर देगा जिससे निकलना नामुमकिन होगा और यह सब पंजाब के हालात भी श्रीलंका बनाने की तरफ धकेल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!