Punjab

किसानी के पक्ष में बोलने पर भाजपा ने अनिल जोशी को भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

अनिल जोशी भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासित।

 

चंडीगढ़: 10 जुलाई (  ), किसानी के पक्ष में बोलने पर भाजपा ने अनिल जोशी को भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है ।    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने पूर्व मंत्री अनिल जोशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दे के अनिल जोशी ने पिछले दिनों सुभाष शर्मा पर भी सवाल उठाते हुए कहा था के सुभाष शर्मा तो एक बूथ पर भाजपा को जीत नहीं दिला सकता वो मुझे नोटिस जारी कर रहा है जोशी ने कहा था मैं तो मंत्री रह चूका हु

डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी द्वारा केंद्र सरकार, पार्टी की केन्द्रीय लीडरशिप तथा पार्टी की नीतियों के विरुद्ध बयानबाजी की जा रही थी, जो कि पार्टी विरोधी गतिविधियाँ है। इसलिए प्रदेश भाजपा द्वारा अनिल जोशी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिस पर जोशी को दो दिन के अंदर अपना जवाब देने का समय दिया गया था। लेकिन अनिल जोशी ने पार्टी के विरुद्ध चलने का अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, जिस पर उनके अनुशासन कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई करते हुए अनिल जोशी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!