Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मेन गेट पर लगाए गए खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मेन गेट पर लगाए गए खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के मुख्यद्वार के साथ खालिस्तान का झंडा लगे होने के मामला सामने आया है। सुबह स्थानीय लोगों ने खालिस्तान का झंडा विधानसभा भवन के मेन गेट पर लगा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधानसभा के मुख्यद्वार के साथ लगाए गए झंडे को हटाया गया।विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये झंड़े किसने यहां पर लगाए हैं।कांगड़ा के एसपी खुशाल शर्मा ने कहा कि यह घटना देर रात या सुबह की हो सकती है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये झंडे किसने और क्यों लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!