
घायलों के उपचार के आदेश।
शिमला। काली मिट्टी-बिथल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर एक निजी बस पर अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 2 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है और उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को सभी घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती करवाने और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
