
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश उत्सव उपलक्ष्य में संत निरंजन दास जी की अगुवाई में एक स्पैशल ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुई।
जालंधर, 10 फरवरी 2025 : श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश उत्सव उपलक्ष्य में संत निरंजन दास जी की अगुवाई में एक स्पैशल ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुई। संत निरंजन दास जी और संत कृष्ण नाथ जी चहेरू से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर राजेश बाघा पूर्व अध्यक्ष पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंजाब भारत व अखिल भारतीय अध्यक्ष ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन को सम्मानित करते भाजपा पार्षद रवि कुमार, गुरविंदर सिंह, विकास नेता प्रशांत गंभीर, शर्मा व अन्य और पार्षद रवि कुमार, किशन लाल शर्मा, विजय प्रभाकर, रोशन हीर, गुरविंदर सिंह काली, फिरोज, विकास शर्मा, पूजा रानी, मीना कुमारी व अन्य।
राजेश बाघा ने कहा कि हमें श्री गुरु रविदास जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए व सरबत के भले की कामना करनी चाहिए। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश बाघा को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पार्षद रवि कुमार, किशन लाल शर्मा, विजय प्रभाकर, रोशन हीर, गुरविंदर सिंह काली, फिरोज, विकास शर्मा, पूजा रानी, मीना कुमारी आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता प्रशांत गंभीर द्वारा एक विशाल मंच सजाया गया। जहां आई हुई संगत पर पुष्प वर्षा की गई और शहर के कई गणमान्यों को सम्मानित किया गया। संगत के लिए जूस और फलों का लंगर भी लगाया गया।