अम्ब (हिमाचल प्रदेश), 16 जून 2025: उपमंडल अम्ब क्षेत्र में पड़ते एक पैट्रोल पम्प पर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कार में डीजल की जगह पैट्रोल डाल दिया गया, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुक्सान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी गांव अठवां ने थाना अम्ब में की गई शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई मुकेश कुमार ने गत दिवस सुबह अपनी कार में डीजल डलवाने के लिए उक्त पैट्रोल पंप पर गाड़ी लगाई थी। उन्होंने पंप कर्मी को स्पष्ट रूप से डीजल डालने को कहा, परंतु उसने फोन पर बात करते हुए लापरवाही पूर्वक 531 रुपए का पैट्रोल डाल दिया, जबकि गाड़ी पर बड़े अक्षरों में डीजल लिखा हुआ था। मुकेश कुमार ने इस गलती पर आपत्ति जताई और इसकी सूचना मुझे दी। मैंने मौके पर पहुंचकर जब पैट्रोल पम्प मालिक से बात की तो उसने शुरूआत में कार की टंकी को स्थानीय मिस्त्री से साफ करवाने की बात कही, पर जब उन्होंने कार को एजैंसी (गगरेट) में ठीक करवाने की बात कही, तो उन्होंने इसके लिए खर्च वहन करने से साफ इंकार कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, एजैंसी के वर्कशॉप मैनेजर ने उन्हें बताया कि गलत ईंधन से कार के इंजेक्टर, फिल्टर व इंजन पार्ट्स को नुक्सान हो सकता है, इसलिए गाड़ी को टो-चैन करके एजैंसी लाना अनिवार्य है। लेकिन पैट्रोल पम्प मालिक इस सुझाव को नकारते हुए उल्टे बहसबाज़ी और दुर्व्यवहार पर उतर आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पंप मालिक न तो गलती मानने को तैयार हुए, न ही नुक्सान की भरपाई करने पर सहमत हुए। संजीव कुमार ने बताया कि इस बारे उन्होंने 112 हैल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। अम्ब में पत्रकारों से बात करते हुए पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि जल्द उचित समाधान नहीं हुआ तो वे उपभोक्ता फोरम व उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगे। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


1bkcsy
q9q88e
ulzynf
METYUTYJ894628MAVNGHJTH
o8h8ta
ieg2ei
xuihx1
kzbsg3
4wr2pn
qbue3e
rwkc8q
توجه خطرناک در مورد همه کنجکاو به پلتفرمهای بازیهای
شرطی. چنین فعالیتها مانند تله پنهان عمل میکنند؛ شروع لذت میدهد، ولی
سپس انفجار روانی رخ میدهد. اینجانب در
دلیل این بازیها خانوادهام را از دست دادم.
لطفاً در دوستان اطراف بگویید که پرهیز
شوند!
Редкая заметка, я сам буквально недавно проверял
по вопросу.
9zmrtf