

( अंब )भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अनुसूचित जाति मोर्चा विधानसभा क्षेत्र चिंतपुरनी के महामंत्री इंजीनियर रामपाल को अब जिला ऊना के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद किया।इंजीनियर रामपाल ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन और समाज के लिए और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देगी।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा जिला ऊना अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मन्हास, ऊना विधानसभा के विधायक सतपाल सती एवं समस्त कार्यकारिणी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।इंजीनियर रामपाल ने यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और उनके चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद उनके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहेगा, जिससे वह अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकेंगे।रामपाल ने आगे कहा कि उनके प्रयास सदैव समाज और संगठन की भलाई के लिए रहेंगे, और वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।