Punjab

15 मार्च को पंजाब की 117 विधान सभाओं में मोटरसाइकिल रैली करेगी बसपा: जसवीर सिंह गढ़ी

15 मार्च को पंजाब की 117 विधान सभाओं में मोटरसाइकिल रैली करेगी बसपा: जसवीर सिंह गढ़ी

 

कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल भी कच्चे ठेके और आउटसोर्स मुलाज़म भर्ती में समान रूप से दोषी : बेनीवाल

 

पंजाब स्तरीय रैली की तारीख 14 मार्च से बदलकर 2 अप्रैल की।

05.03.2021

जालंधर

बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय जालंधर में आयोजित की गई जिसमें बसपा पंजाब प्रभारी श्री रणधीर सिंह बेनीवाल मुख्य अतिथि और प्रधानगी पंजाब अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने की। पंजाब में वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए श्री बेनीवाल ने कहा कि कोविड महामारी के प्रशासनिक निर्देशों के मद्देनजर बेगमपुरा पातशाही बनाओ विशाल रैली 14 मार्च से बदलकर 2 अप्रैल कर दी गई है। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि रैली का नाम ‘बेगमपुरा पातशाही बनाओ रैली’ होगा और कार्यक्रम स्थल ख्वासपुरा, रोपड़ रहेगा जिसमे पूरे पंजाब के लोग शामिल होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 15 मार्च को, साहिब कांशीराम जी के जन्मदिन को समर्पित, पंजाब की हर विधानसभा में पंजाब के विभिन्न गांवों और कस्बों में से यात्रा करते हुए मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ ‘पंजाब बचाओ हाथी यात्रा’ होगी। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारों द्वारा लाए गए जन-विरोधी काले कानूनों को रद्द करना, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सरकारी रिक्त पदों को भरना, बेरोजगारी दूर हो, घर घर रोजगार , मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, वृद्धावस्था की 2500 रुपे पेंशन, गरीबों को पांच मरले का पलाट, 50,000 रुपये तक के गरीबों के कर्ज की माफी, कर्मचारियों के लिए 6वां वेतन आयोग लागू करना, शिक्षा मंत्री के आवास के सामने बैठे शिक्षकों की मांग पूरी, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, पेट्रोल/डीजल और अत्यधिक राज्य करों, बढ़ती मुद्रास्फीति आदि ऐसे मुद्दे होंगे जो कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल थे और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश होगा। इन सभी मुद्दों पर बसपा ने पंजाब के 117 विधान सभाओं में ‘कांग्रेस भगाओ पंजाब बचाओ’ नारे के साथ प्रचार कर पंजाब को जगाने के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के कष्टों को दूर करने के लिए, पहले पंजाबियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के सपनों की पातशाही का गठन करना होगा तो ही बेगमपुरा राज की स्थापना होगी जिसमें गरीबों और शोषितों के कष्ट दूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश उप प्रधान  हरजीत सिंह लोंगिया,  राजा राजिंदर सिंह ननहेड़ीआ ,  सविंदर सिंह छजलवंडी,  गुरलाल सेला,  बलदेव मेहरा,  मनजीत सिंह अटवाल,  लाल सिंह सुलहानी,  बलविंदर कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  रशपाल सिंह राजू,  बलजीत सिंह भरपुर,  गुरमेल चुम्बर, रमेश कौल, जोगा सिंह पनोडिया, राजिंदर सिंह रिहाल, गुरमेल सिंह जीके, हरभजन सिंह बलहरी, राजेश कुमार, संत राम मल्लिया, श्री जसवंत राय, चमकौर सिंह वीर, कुलदीप सिंह सरदूलगढ़, एडवोकेट विजय बदन, एडवोकेट रंजीत कुमार, दर्शन सिंह झालूर। डॉ जसप्रीत सिंह, सोढ़ी बिक्रम सिंह, मनदीप कलसी, परमजीत मल्ल, महिंदर सिंह सन्धर, अमृतपाल भोसले, स्वर्ण सिंह कल्याण, मनिंदर शेरपुरी, प्रवीण बंगा, सुखदेव सिंह, तरसेम थापर, आत्मा सिंह, अवतार कृष्ण, पलविंदर बीका, जीत राम बसरा, अमरीक सिंह काला, विजय यादव, राकेश कुमार, धर्मपाल भगत, सुरिंदर पाल सोहरा, गुरदीप सिंह माखा और अन्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!