Punjab

भाजपा नेता जोशी ने खरड़ के विधायक कँवर संधू के गुमशुदगी के फ्लेक्स लगाये 

– भगवंत मान खरड़ आकर पांच साल पुराना गाना ” तेरे यार नूं लम्भण नूं फिरदे ए, पर लम्भदा कित्थे ए “गाकर अपनी पार्टी के विधायक से पूछें सवाल :- जोशी 
खरड़ , 20  नवंबर – ” तेरे यार नूं लम्भण नूं फिरदे ए, पर लम्भदा कित्थे ए ” लाइन लिखते  हुए आज पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने खरड़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक कँवर संधू के  गुमशुदगी के पोस्टर / फ्लेक्स लगाये | इसके साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान से प्रश्न किया  कि  पांच साल पहले मान चुनाव प्रचार में इसी गाने को गाकर विधायकों के खिलाफ प्रचार करते थे तो अब खरड़ में पांच साल से गायब उन्ही की पार्टी के विधायक कँवर संधू के खिलाफ कब यह ही गाना गाकर  प्रचार करेंगे | जोशी के साथ  भारतीय जनता पार्टी मंडल खरड़ के मंडल अध्यक्ष पवन मनोचा और खरड़ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद थे |
जोशी ने बोलते हुए कहा  कि चुनाव जितने के बाद आप के विधायक कँवर संधू ने एक बार भी खरड़ का मुँह नहीं किया | पांच साल में पांच बार भी खरड़ में आ कर खरड़ के लोगों की समस्याओं को हल करने की कोशिश नहीं की | खरड़ विधानसभा को लावारिस छोड़ दिया | 
जोशी ने कहा  कि खरड़, कुराली, नयागांव , आदि सब इलाकों में लोग पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, आदि समस्यायों से झूझ रहे हैं , कँवर संधू ने एक बार भी उनकी समस्या सुलझाने का प्रयास नहीं किया | बारिश के दिनों में तो सड़कें बरसाती नालों का रूप ले लेती हैं | खरड़ शहर में कई इलाकों में तो पानी तथा बिजली एक -एक महीने भी नहीं आता | कुछ इलाकों में फ्लैट बन गए, उसमे रहने वाले लोग आ गए पर सीवेरज  पड़ा ही नहीं है | 
जोशी ने आगे कहा की नयागांव  में तो बारिश के बाद गलियों में पानी जमा रहता है , मक्खी मच्छर आदि की भरमार ही जाती है , कई जगह तो सीवरेज भी ओवर फ्लो कर गलियों में भर जाता  है | 
जोशी तथा मनोचा ने आखिर में कहा की जो व्यक्ति गुमशुदा विधायक कँवर संधू का पता देगा उसे समान्नित  किया जायेगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!