
पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेगे अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री भगवंत मान साथ रहेंगे मौजूद ज़मीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का लेंगे जायजा
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।दोनों नेता ज़मीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। पार्टी का कहना है कि सरकार हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं।