Punjab

आम आदमी पार्टी सीएम चेहरा: 24 घंटे में 4 लाख कॉल, टूटा रिकॉर्ड

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਕੋਲ ਕੈਪਟਨ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲਾ ਸਮਾਰਟ ਫ਼ੋਨ ਲੱਗਦੈ! ਵਰਨਾ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇੰਨੀਆਂ ਕਾਲਾਂ ਕਿਵੇਂ ਆ ਸਕਦੀਆਂ ?

 

 

 

मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए ‘आप’ द्वारा जारी नंबर पर 48 घंटे में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने दी प्रतिक्रिया

 

…नंबर पर पिछले 48 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज, 5 लाख से ज्यादा फोन कॉल, 1.25 लाख से ज्यादा वॉइस मैसेज और 75,000 से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज आए

 

….लाखों की संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया साबित करती है कि पंजाब की जनता ने आप की सरकार बनाने का बना लिया मन – हरपाल सिंह चीमा

 

… लोगों से अपील, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए 70748 70748 नंबर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी राय दें और ‘आप’ सरकार में भागीदार बनें

 

चंडीगढ़, 15 जनवरी

 

आम आदमी पार्टी(आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर ‘70748 70748’ पर 48 घंटे में 11.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है। शनिवार को आप के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारी संख्या में लोग अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बनाने क लिए अपनी राय दे रहे हैं और लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। पिछले 48 घंटे में पार्टी द्वारा जारी नंबर पर 4 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज, 5 लाख से ज्यादा फोन कॉल, सवा लाख से ज्यादा वॉइस मैसेज और 75,000 से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज आए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी नेतृत्व जनता से मिली राय के अनुसार सीएम चेहरे की घोषणा करेगी।

 

पंजाब के लोगों द्वारा भारी संख्या में मिल रही प्रतिक्रिया पर हरपाल चीमा ने उत्साहपूर्वक कहा कि लाखों की संख्या में पंजाब की जनता द्वारा आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मिल रही प्रतिक्रिया साबित करती है कि पंजाब के लोगों ने इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा। पंजाब के लोग पारंपरिक पार्टियों के भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति से तंग आ चुके हैं। लोग अब बदलाव चाहते हैं।

 

लोगों से अपील करते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप द्वारा जारी नंबर पर अपनी राय दें और अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुने एवं राज्य में बनने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में भागीदार बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!