Himachal Pradesh

चरम सीमा पर था कांग्रेस पार्टी के समय भ्रष्टाचार , नेता लगे रहे जेबें भरने में :बलबीर सिंह

आज भाजपा मंडल चिंतपूर्णी की बैठक सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के बैनर तले उपमंडल अम्व में आयोजित हुई ।

इस बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व में गग्रेट मंडल के अध्यक्ष रहें राममूर्ति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहें।

यह बैठक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों में भ्रमण करके नमो ऐप द्वारा कार्यकर्ताओं के माध्यम से डिजिटली माइक्रो डोनेशन (छोटी राशि) पार्टी फंड के रूप में एकत्रित करने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने हेतु आयोजित की गई थी ।

बैठक में चिंतपूर्णी के सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड करके माइक्रो डोनेशन (डिजिटली ट्रांसफर) पार्टी फंड में प्रेक्टिकली तब्दील करने का शुभारंभ किया, तथा विभिन्न ग्राम केंद्रों पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी के सदस्यों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि चिंतपूर्णी भाजपा संगठन बहुत मजबूत है। इस संगठन के बलबूते पर चिंतपूर्णी में भाजपा ने निरंतर प्रगति की है विधायक ने कहा कि पिछले 4 वर्ष में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंदर अभूतपूर्व विकास हुआ है।

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंदर 250 करोड रुपए से सड़कों का कायाकल्प किया गया है। विधायक ने कहा जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंदर हर घर को पीने का सोच पानीपत कराने के लिए नल से जोड़ा जा रहा है।

स्वास्थ्य के अंतर्गत अम्ब सिविल अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करवाया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में नंदपुर के केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन स्थानांतरित हो चुकी है। नैहरी के अंदर आईआईटी का नया भवन 8 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन है।

अम्व अदालत का 14 करोड रुपए की लागत से नया भवन निर्माणाधीन है। जिसका कार्य शीघ्र संपन्न होने जा रहा है।

 

विधायक बलबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच में लेकर जाएं।

 

विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी जेबें भरने में ही लगे रहें।

इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास इस वाक्य को ध्येय अपनाते हुए आम जनमानस की बेहतरी के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य किया है। सरकार ने किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा वर्ग, सैनिक, हर वर्ग के लिए कार्य किया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, महामंत्री महेश मेहता, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष केवल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष हुकम सिंह, बीडीसी अध्यक्षा अनिता धीमान, बीडीसी उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष हरदीप जस्सल, जिला परिषद सदस्य एवं महिला मोर्चा अध्यक्षा रजनी मनकोटिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तरसेम लाल, कार्यालय सचिव स्पर्श शर्मा, जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कंचन रायजादा, महिला मोर्चा सदस्य नेहा ठाकुर, सभी मंडल कार्यसमिति पदाधिकारी, सभी ग्राम केंद्र प्रमुख, मोर्चाे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी आईटी सदस्य एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!