चिंतपूर्णी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में रविवार, 28 दिसंबर 2025 को विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (2025–26) भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंजीनियर राम पाल ( भाजपा एससी मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह की विशेष बात यह रही कि बच्चों को इस क्षेत्र में पहली बार प्लेनेटेरियम स्टार गेज़िंग के माध्यम से खगोल विज्ञान से रूबरू कराया गया, जिसे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
