Himachal Pradesh

अनुराग ठाकुर का केंद्रीय मंत्री मंडल में मंत्री बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात- मनोज डोगरा

अनुराग ठाकुर का केंद्रीय मंत्री मंडल में मंत्री बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात- मनोज डोगरा

12 जुलाई 2021( ऊना):

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले और उन्हें केंद्र सरकार में युवा एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनने पर बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने कहा कि अनुराग ठाकुर अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर मोदी सरकार में इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं ,जो कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर युवा एवं खेल मंत्री बनने पर हिमाचल प्रदेश बिशेषकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे।

अनुराग ठाकुर के युवा एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनने पर हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुराग के केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से पूरे हिमाचल के विकास को बल मिलेगा।

इस मौके पर उनके साथ राजेंद्र शर्मा, विजय डोगरा, सतीश शर्मा, नरेश ठाकुर, रजनीश कटोच, अजीत चौहान, किशोरी लाल,पवन शर्मा, कुलभूषण शर्मा, विजय अरोड़ा, संजीव डोगरा, राकेश ठाकुर, ललित डोगरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!