हिमाचल प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की अधिसूचना
शिमला, 12 जनवरी 2026:
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल द्वारा जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार ए. शाइनामोल (IAS) को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं एफए/आरपीजी) नियुक्त किया गया है। वह सचिव (आयुष) तथा शिमला मंडल की आयुक्त (डिविजनल कमिश्नर) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।
विनोद कुमार (IAS) को कांगड़ा मंडल के आयुक्त पद से स्थानांतरित कर सचिव (तकनीकी शिक्षा) नियुक्त किया गया है। वह धर्मशाला में कांगड़ा मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे।
अमरजीत सिंह (IAS) को उपायुक्त हमीरपुर से स्थानांतरित कर सचिव (सहकारिता) नियुक्त किया गया है।
गंधर्वा राठौर (IAS) को विशेष सचिव (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है और उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
दिलीप कुमार नेगी (IAS) को विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष सचिव (उद्योग एवं गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
दिव्यांशु सिंगल (IAS) को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
नेत्रा मेती (IAS) को एसडीओ (सिविल) पालमपुर के पद पर रहते हुए नगर निगम पालमपुर की आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह एसडीओ (सिविल) पालमपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।
सचिन शर्मा (IAS) को एसडीओ (सिविल) अंब से स्थानांतरित कर अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), शिमला नियुक्त किया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुधेश कुमार मोख्ता (IAS) की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

