
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने राजस्व विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कैडर बदलकर स्टेट कैडर कर दिया है, जिससे अब पटवारी और कानूनगो का ट्रांसफर पूरे प्रदेश में हो सकता है.
हिमाचल में राजस्व विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारी अब सिर्फ जिला के तहत ही सेवाएं नहीं देंगे बल्कि अब उन्हें प्रदेशभर में अपनी सेवाएं देनी पड़ेंगी।राजस्व विभाग में कार्य कर रहे क्लास-IV से लेकर क्लास-थ्री के सभी कर्मचारियों का अब प्रदेश में कहीं भी तबादला हो सकता है।इसके अलावा इन कर्मचारियों की प्रदेशभर में कहीं भी नियुक्ति हो सकती है।इस बारे में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है. ये आदेश अब प्रभावी हो गए हैं।