Himachal Pradesh

चिंतापूर्णी विधानसभा में भाजपा ने कार्यकर्ताओं संग 42 वा स्थापना दिवस मनाया।

आज दिन बुधवार को चिंतापूर्णी विधानसभा के गांव ठठल में भाजपा ने कार्यकर्ताओं संग 42 वा स्थापना दिवस मनाया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उसके बाद चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने कहा हमारे कर्मठ त्रिदेव मजबूत संगठन का आधार है।
चिंतापूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भगवां पटका भेंट कर समानीत किया।
विधायक बलबीर सिंह ने भाजपा स्थापना दिवस 06 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहें म

हा अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया वा साथ ही अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर पर त्रिदेव व ग्राम केंद्र प्रमुख के घरों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगाएंगे नेम प्लेट ब पार्टी ध्वज भी फहराएंगे।
विधायक बलबीर चौधरी ने लोगों की समस्याएं भी सुनी वा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटा दी गई वा कुछ को जल्द निपटान का वादा किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, राष्ट्रीय ओबीसी कार्यकारणी सदस्य रमेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर , महामंत्री ठाकुर कुलदीप, कार्यालय सचिव स्पर्श शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शंभू गोस्वामी, जिला महामंत्री शाम मिन्हास, सोशल मीडिया संयोजक संदीप ठाकुर, आईटी संयोजक संजीव केनेडी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!