
Three Bills Passed During the Monsoon Session of Haryana Vidhan Sabha
चंडीगढ़, 4 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए बेहतर और सुदृढ़ औद्योगिक माहौल तैयार किया है, जिससे हरियाणा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्योगपतियों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने उद्योगपतियों से प्रदेश में निवेश कर विकास में भागीदारी की अपील की।
मुख्यमंत्री ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों को बताया कि हरियाणा में सड़क, रेल, और हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार ने सिंगल विंडो से आगे बढ़कर सिंगल रूफ सिस्टम लागू किया है, जिससे उद्योगों के लिए अनुमति और एनओसी प्रक्रिया सरल और तेज़ हुई है।
उन्होंने 2025-26 के बजट में औद्योगिक विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। प्रदेश में 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित की जाएंगी, साथ ही स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। भविष्य की तकनीकों के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर भी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा को 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है और उद्योगों से सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने ‘हरियाणा: गेटवे टू नॉर्दर्न इंडियाज़ इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन’ और ‘ट्रेडिशनल क्राफ्ट ऑफ हरियाणा ऑन ग्लोबल रनवे’ के वाइट पेपर भी लॉन्च किए।