
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही पार्टी के विधायक को गिरफ़्तार कर लिया है।
चंडीगढ़, 23 मई: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही पार्टी के विधायक को गिरफ़्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है।विजिलेंस जांच में कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद हुए हैं, जिनसे इस अवैध वसूली नेटवर्क की पुष्टि हुई है। जांच के अनुसार, निगम अधिकारी सीधे विधायक के इशारे पर काम करते थे और ‘सेटलमेंट’ के नाम पर फाइलों को दबाया जाता था।
जांच में खुलासा हुआ है कि रमन अरोड़ा ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से एक पूरा ‘वसूली नेटवर्क’ खड़ा कर रखा था। इस नेटवर्क के तहत आम लोगों और छोटे व्यापारियों को अवैध निर्माण के नाम पर झूठे नोटिस भिजवाए जाते थे। इसके बाद उन नोटिसों को रफ़ा-दफ़ा करवाने के लिए भारी रकम वसूली जाती थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि “जो भी छोटे व्यापारियों और उद्योगपतियों को परेशान करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा — चाहे वह कोई भी हो।”
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ यह लड़ाई बिना भेदभाव के जारी रहेगी।
जनता ने इस कदम की जमकर तारीफ़ की है और इसे ईमानदार राजनीति की दिशा में एक साहसिक और स्वागतयोग्य कदम बताया है।
यह कार्रवाई यह साबित करती है कि भगवंत मान सरकार अपने ही नेताओं पर भी सख्ती बरतने से पीछे नहीं हटती — कानून सबके लिए बराबर है।