
मंडी।( प्रशान्त शर्मा)राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।समारोह में एडीएम डॉ. मदन कुमार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आपदा के दौरान उन्होंने दिन-रात सेवाएं देकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुँचाई और कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनकी तत्परता और सेवा भावना से मंडी जिला को आपदा से निपटने में बड़ी सफलता मिली।इसी प्रकार, पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच को भी आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अधिकारी और कर्मचारी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं।