Chandigarh

एक्सटार्शन के मामले में एनआरआई की गलफ्रेंड व चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

एक्सटार्शन के मामले में एनआरआई की गलफ्रेंड व चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

चंडीगढ़, 2 अगस्त: एक्सटार्शन के एक मामले में एनआरआई की गर्लफ्रेंड व चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 40 हजार की नकदी, पासपोर्ट, व अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सूत्रों के अनुसार एनआरई जसपाल चीमा यूएसए में रहते हैं और वह इसी साल मई महीने में इंडिया आए थे। 30-32 साल से उनकी गर्लफ्रेंड हरिन्द्र कौर उनके संपर्क में है और वह उन्हें यूएसए से खर्चा तक भी भेजते थे। 18 जुलाई को एनआरआई चीमा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सैक्टर-22 में शापिंग करने आए थे। जब वह वापिस जाने लगे, तो सैक्टर-22 के किरण थिएटर के पास सैक्टर-17 थाने में पोस्टिड बलविन्द्र सिंह उनकी गाड़ी के पास आया और उन्हें कहने लगा कि वह नशो की सप्लाई करते हैं। जब एनआरआई ने इंकार किया, तो बलविन्द्र ने अपने एक जानकार कांस्टेबल दीपक को वहां यह कहकर बुलाया कि अपने पैसे ले जा। दरअसल बलविन्द्र ने दीपक से दो साल पहले कुछ पैसे उद्घार लिए थे। दो साल से दीपक उसके चक्कर काट रहा था। दीपक वहां सिविल ड्रेस मं पहुंचा। बलविन्द्र ने दीपक को अपना मोबाइल पकड़ाया और विडियो बनाने के लिए कहा। इसी बीच उसने एनआरआई से कहा कि उनकी गाड़ी में काले रंग के पॉलिथीन में अफीम पड़ी है, यह किसकी है। जब एनआरआई ने किसी तरह से अफीम से इंकार किया, तो कांस्टेबल बलविन्द्र उन्हें केस दर्ज करने की धमकी देने लगा। जब हरिन्द्र कौर ने कहा कि मामला यहीं सुलझा लिया जाएगा, तो कांस्टेबल बलविन्द्र 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। हालांकि बाद में सौदा 3 लाख में तय हो गया। इसी दौरान बलविन्द्र ने उनका सीनियर सीटिजन कार्ड व गाड़ी की आर.सी रख ली। इसी बीच हरिन्द्र ने अपने दो साथी रीया व करण को भी वहां बुला लिया, जो कांस्टेबल बलविन्द्र के भी पहले से जानकार थे। कांस्टेबल ने करण को एनआरआई का पासपोर्ट अपने पास रखने के लिए कहा। कांस्टेबल ने एनआरआई को उस समय वहां से छोड़ दिया, जब एनआरआई के एटीएम से उनकी गर्लफ्रेंड हरिन्द्र कौर 40 हजार निकलवा कर लाई और वह रुपए बलविन्द्र को दिए गए। 19-20 जुलाई तक यह सब चलता रहा और फिर रिया मोहाली से बाकी बचे 2.60 हजार एनआरआई से यह कहकर लाई कि यह रुपए कांस्टेबल बलविन्द्र को देने है। एनआरआई द्वारा दिए गए यह सारे 3 लाख रुपए देने के बावजूद भी न तो उन्हें पासपोर्ट, उनका सीनियर सीटिजन कार्ड व आर.सी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दी।दरअसल एनआरआई से 18 जुलाई को मौके पर 40 हजार ले लिए थे। उसके बाद उन्होंने 1 लाख 60 हजार रुपए अपने खाते से निकलवाए और बाकी बचे रुपए उन्होंने अपने साले से लिए। जब रुपए देने के बाद भी उन्हें अपना पासपोर्ट व अन्य सामान नहीं मिला, तो उन्होंने अपने साले से आप बीती बताई जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले पंजाब पुलिस को शिकायत दी। पंजाब पुलिस ने उनकी बात सुनने के बाद उन्हें चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत देने की सलाह दी। जिसके बाद एनआरआई ने 1 अगस्त को सैक्टर-17 थाने में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने कांस्टेबल बलविन्द्र से पूछताछ की तो उसने कहा कि एनआरआई की गर्लफ्रेंड ने उनसे रुपए लूटने के लिए यह सब साजिश रची थी। आखिर में पुलिस ने रिया, करण, हरिन्द्र कौर व कांस्टेबल बलविन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर हरिन्द्र व बलविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की जांच में सामने आया कि कांस्टेबल बलविन्द्र आईआरबी का मुलाजिम है। वह डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल (डीसीसी) में तैनात था। उसकी डेढ़ माह पहले ही सैक्टर-17 थाने में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस अब पता लगाने में जुट गई है कि आखिर उसने और कहां-कहां इस तरह के कारनामे किए हुए हैं।पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि एनआरआई चीमा की हरिन्द्र कौर 30-32 सालों से गर्लफ्रेंड है और  वह लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। वह उसे यूएसए से उसे खर्चा भी भेजता था। इसके बावजूद उसने एनआरआई से इस तरह की हरकत की। इसके अलावा एनआरआई पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि हरिन्द्र कौर अभी तक अविवाहिता है। वहीं पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल बलविन्द्र सिंह व एनआरआई की गर्लफ्रेंड को वीरवार कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस अब रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ करेगी। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस रिया व करण की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एनआरआई का पुलिस को दिए बयानों में यह भी कहना कि उनकी फ्लाईट पहले भी रद्द हो गई थी। दरअसल उनका घर से पासपोर्ट घुम हो गया था। उन्होंने अपना पासपोर्ट रि-इश्यू करवाया था और  अब उनकी फ्लाईट इस मसले में रद्द हो गई थी, तो पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि कहीं एनआरअई की गर्लफ्रेंड ने तो नहीं उनका पासपोर्ट गायब किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!