
हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹3 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश:
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। नूरपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तार दुबई तक जुड़े पाए गए हैं।
बरामदगी विवरण:
- ₹1.19 करोड़ नकद
- 262 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
- 92.93 ग्राम सोना, 99.45 ग्राम चाँदी
- 2 लग्ज़री गाड़ियाँ, 2 मोबाइल फोन
- ₹52.52 लाख के बैंक खाते फ्रीज
- बीमा पॉलिसियाँ और प्रॉपर्टी दस्तावेज़
जांच में सामने आई अहम जानकारियाँ:
- आरोपी नशे की कमाई को सोना, संपत्ति, वाहनों और बीमा में निवेश कर रहे थे।
- बलविंद्र कोहली का बेटा विशाल पहले भी NDPS एक्ट के तहत आरोपी रह चुका है और अब भी फरार है।
- गिरोह के दुबई से संबंध सामने आए हैं, जिससे इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाव स्पष्ट होता है।
पुलिस की अपील:
हिमाचल पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ किसी भी तरह की जानकारी तुरंत नज़दीकी थाना या हेल्पलाइन पर दें। पुलिस की नीति है – “नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता।”