(अंब)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय सर्वे में अंब थाना ने देश के श्रेष्ठ थानों में स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय बनी है।राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस रैंकिंग से यह साबित होता है कि अंब थाना कानून-व्यवस्था, नागरिक सेवा, कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

