
अंब, 3 अक्टूबर 2025
(प्रशांत शर्मा)– भाजपा मंडल चिंतपूर्णी की ओर से आज अंबेडकर भवन, अंब में जीएसटी विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 163 कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, रविंद्र द्विवेदी, कृपाल सिंह, शाम मन्हास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस न तो भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी सम्मान दे सकती है और न ही उनकी अध्यक्षता में बने संविधान को सही मायनों में मानती है। उन्होंने कहा कि आज भारत की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है और अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।बलबीर सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता कभी नोटबंदी तो कभी जीएसटी पर सवाल उठाते हैं, जबकि डॉ. आंबेडकर ने अपनी पुस्तक “प्रॉब्लम ऑफ रूपी” में स्पष्ट उल्लेख किया है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए हर दस वर्षों में नोटबंदी की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 1 जुलाई 2017 से वैट, एक्साइज ड्यूटी और अन्य कर व्यवस्थाओं को समाप्त कर जीएसटी लागू किया। इससे व्यापारियों को राहत मिली है और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। साथ ही 22 सितंबर से जीएसटी दरों में की गई कटौती का सकारात्मक असर भी तुरंत दिखाई दिया।पूर्व विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज भारत में प्रतिदिन औसतन 28 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग और साढ़े 14 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। यह भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों और निर्णयों का परिणाम है।