
3 डिप्टी सुपरिडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट समेत 25 जेल कर्मचारी सस्पेंड
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेलों में फैल रहे भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के नेटवर्क पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने जेलों में सुधार के लिए 25 जेल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग जेलों में भ्रष्टाचार और ड्रग्स तस्करी की गतिविधियों की पक्की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जेलों में किसी भी तरह की लापरवाही, मिलीभगत या गैरकानूनी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह कार्रवाई राज्य के जेल प्रशासन के भीतर व्यापक सुधारों की ओर एक बड़ा संकेत मानी जा रही है।