Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का सदन में पहला धमाकेदार भाषण Watch Video

पहले भी सरकार विश्वास में थी, आज भी विश्वास में है और हरियाणा की जनता का विश्वास भी आज सरकार के साथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा चर्चा करने के उपरांत ध्वनि मत से वर्तमान सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। सदन में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सरकार विश्वास में थी, आज भी विश्वास में है और हरियाणा की जनता का विश्वास भी आज सरकार के साथ है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गत साढ़े 9 सालों में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है, जनता को सुविधाएं मिली हैं, उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार कड़ी मेहनत के साथ प्रदेशवासियों की सेवा में जुटेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!