Himachal Pradesh

हिमाचल के जुब्बल-कोटखाई से BJP ‌विधायक नरेंद्र बरागटा का चंडीगढ़ PGI में निधन

हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं विधायक नरेंद्र लाल बरागटा का निधन हो गया। वह काफी समय से अस्‍वस्‍थ थे। बताया जा रहा है वह पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे व वहां रात को उनका निधन हो गया। उनके पुत्र चेतन बरागटा ने इस संबंध में टवीट कर जानकारी साझा की। नरेंद्र बरागटा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त था, वह मुख्‍य सचेतक थे। 1998 में वह पहली विधायक बने थे, वह धूमल सरकार में बागवानी मंत्री भी रहे थे। बीते कल ही मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर भी उनसे मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे। मुख्‍यमंत्री ने उनसे मिलकर जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की थी।

मेरे पिता व हम सभी के प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक श्री नरेन्द्र बरागटा जी स्वास्थ्य से सम्बंधित लम्बे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!