Himachal Pradesh

623 किमी, 38 विस क्षेत्र और चारों संसदीय क्षेत्र, मैहतपुर में संपन्न हुई अनुराग की 5 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा

623 किमी, 38 विस क्षेत्र और चारों संसदीय क्षेत्र, मैहतपुर में संपन्न हुई अनुराग की 5 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा
कोविड संकट में गरीबों की दिल खोल कर मोदी सरकार ने की मददः अनुराग ठाकुर
ऊना (24 अगस्त)- केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश आगमन पर 5 दिन तक चली अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा मैहतपुर में संपन्न हुई। प्रातः 3 बजे तक मैहतपुर में अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित किया और इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा बीते पांच दिनों में चारों संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ 38 विस क्षेत्रों से होकर गुजरी। अनुराग ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने 623 किमी की यात्रा की तथा जगह-जगह पर लोगों का भरपूर आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ। जिला ऊना में प्रवेश के बाद अनुराग ठाकुर ने बंगाणा, ऊना तथा मैहतपुर में जनसमूह को संबोधित किया।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि कोविड संकट में मोदी सरकार ने गरीबों की दिल खोल कर मदद की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। यही नहीं केंद्र सरकार ने महिलाओं के जनधन खातों में लगातार 3 महीने तक 500 रुपये की राशि जमा कराई है। साथ ही केंद्र सरकार ने 15 माह का राशन भी गरीबों को निशुल्क प्रदान किया है, ताकि कोई भी गरीब भूखा न सोए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान छेड़ा गया है। देश में सभी को मोदी सरकार फ्री कोविड वैक्सीन लगा रही है। आज देश में दो स्वदेशी वैक्सीन बनकर तैयार हुई हैं, जिसे अन्य मित्र देशों को भी सप्लाई किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। अनेकों योजनाएं जन कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार व राज्य सरकार मिलकर हिमाचल प्रदेश को शिखर की ओर ले जाने को प्रयासरत है।
खेल से देश में बड़ा बदलाव लाएंगे युवा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल से देश में युवा बड़ा बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत को फिर से विश्वगुरू बनाना है और मोदी सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के युवा खेलों में नया इतिहास लिखेंगे। खेलों से जुड़े संस्थान खोलने के लिए हिमाचल प्रदेश उपयुक्त स्थान है और इस विषय पर केंद्र सरकार काम करेगी।
इससे पहले जिला ऊना में प्रवेश के बाद लोगों ने जगह-जगह पर अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मास्टर तरसेम लाल शर्मा, हरपाल सिंह गिल, सुमित शर्मा, विनय शर्मा, राजकुमार पठानिया, जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, अशोक धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा सहित विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!