Himachal Pradesh

विधानसभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल ,महिला को प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान 

प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रतिभा वीरभद्र सिंह, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। प्रतिभा सिंह  मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। सीनियर लीडर मुकेश अग्निहोत्री  को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाया गया है। श्री अग्निहोत्री इसके पहले भी सीएलपी लीडर थे।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को प्रदेश कांग्रेस के लिए संचालन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। जबकि आशा कुमारी को इसके संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू  को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रतिभा सिंह – पीसीसी चीफ

सुखविंदर सिंह सुक्खू – अध्यक्ष(चुनाव प्रचार कमेटी, सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी)

मुकेश अग्निहोत्री – सीएलपी लीडर

हर्ष महाजन – कार्यकारी अध्यक्ष

राजिंदर राणा – कार्यकारी अध्यक्ष

विनय कुमार – कार्यकारी अध्यक्ष

पवन काजल – कार्यकारी अध्यक्ष

हर्षवर्धन चौहान- डिप्टी सीएलपी

जगत सिंह नेगी- मुख्य सचेतक

गंगूराम मुसाफिर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष

इंद्रदत्त लखनपाल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सुंदर सिंह ठाकुर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष

रवि ठाकुर – वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सुरेश कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष

राजेश शर्मा- कोषाध्यक्ष

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry Content is protected !!