-मंत्रीमंडल का विस्तार अगले दिनों में संभव
-14 विधायक मंत्री बनने की दौड़ में, 7 बनने हैं मंत्री
अपडेट पंजाब
पंजाब में मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह कांग्रेस हाईकमान से विचार विर्माश करने के लिए दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मंत्रीमंडल में कौन से नए चहरे शामिल करने हैं। इस पर कैप्टन चर्चा करेंगे। पंजाब विधान सभा का बजट सत्र 15 जून से शुरू होने की संभावना है। इसलिए इससे पहले मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। देखना है कि कांग्रेस उप प्रधान राहुल गांधी किन नामों पर मुहर लगाते हैं।
अमरेंद्र सिंह अपने साथ लिस्ट लेकर गए हैं। सूत्रों का कहना है कि 14 विधायक मंत्री बनने की रेस में है। देखना यह है कि इनमें से किसकी लॉटरी लगी है। हालांकि 7 मंत्री बनाए जाने हैं। जिनकों नामों की चर्चा चल रहे है उनमें ओपी सोनी, सुख सरकारिया, सुखजिन्द्र रंधावा, राज कुमार वेरका, अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग, सुखजीत सिंह धीमान, दर्शन सिंह बराड़, संगत सिंह गिलजियां, अजैब सिंह भट्टी, राणा गरमीत सिंह, राकेश पांडे, विजह इंदर सिंगला, रंदीप सिंह नाभा व बलबीर सिंह सिद्धू का नाम चल रहा है। मंत्रीमंडल में हर वर्ग को प्रतिनिददता दी जानी है। अब इनमें से कांग्रेस किन नामों को हरी झंडी देता है यह देखना होगा।